RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:पर्यावरण नहीं तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं : डॉ. विनोद

सीनेट सदस्य डॉ विनोद ने अपने जन्मदिवस पर किया पौधा रोपण।

डी. के कॉलेज, डुमरांव के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं डॉ विनोद अपने जीवन के खास मौकों पर पौधा रोपण कर देते है प्रकृति संरक्षण का संदेश: प्रो अजीत कुमार सिंह

पर्यावरण और जल संरक्षण हेतु डॉ विनोद सदैव निभाते है अहम भूमिका: डॉ रवि रंजन पांडे

नन्हे हाथों ने भी पौधे को पानी दे निभाई अपनी भूमिका।

RKTV NEWS/डुमरांव ( बक्सर)10 जनवरी।आज डी.के. कॉलेज, डुमराॅव के प्रांगण में वीर कुंवर सिंह विवि (आरा) के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद ने कहा कि हम पर्यावरण पर पूरी तरह निर्भर हैं। यदि पर्यावरण नहीं हो तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं हैं। इसके लिए हमें कोई निश्चयवादी भूगोल का पोषक समझे तो भी हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं समझता हूं। फलदायी वृक्ष उसमें सर्वोत्तम है इसलिए फलदायी वृक्ष लगाने का हर बार प्रयास करता हूं और एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। ज्ञातव्य हो कि अपने 55वें जन्म दिवस के अवसर पर डॉ. विनोद ने एक-एक फल-फूल देने वाला पौधा लगाया। खेलकूद शिक्षक प्रो. अजित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. विनोद पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं वे अपने जीवन के ख़ास अवसर विवाह, जन्म दिन, व्रत त्योहार सभी अवसरों पर पौधरोपण कार्यक्रम रखते हैं। लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना, पौधों का संरक्षण, जानवरों के प्रति लगाव इनके दैनिक जीवन का अंग है। उन्होंने कहा कि पौधे कई जीवों, पक्षियों का आश्रय स्थल है। अतः हम अपने प्रत्येक जन्मदिन पर वृक्षारोपण करते हैं।डॉ. विनोद के मित्र डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने बताया कि डॉ. विनोद पौधे रोपण के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण पर कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। हाल में ही उन्होंने गौरैया के कई घोंसलों को दाना-पानी के साथ अपने गांव में रखवाये हैं। जन्मदिन के शुभ अवसर पर फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण एक सराहनीय कार्य है।इस अवसर पर डॉ. राम सुभग सिंह डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, अरबाब खान, डॉ. फैसल खान, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. सन्ध्या कुमारी,डॉ. जयोत्सना कुमारी,डॉ. रूचि बाला, डॉ. रणधीर कुमार ,डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. जमील अख्तर, डॉ. फैजल खान,डॉ. रागिनी,डॉ. पूनम मौर्या डॉ. चन्द्रभूषण डॉ. संगीता डॉ. अंजू तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में मनोज कुमार,रेवती रमण मिश्रा, अखिलेश्वर सिंह, अजित कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा,अभिमन्यु सिंह, श्रीभगवान राय, आशीष कुमार ओझा, विकास कुमार सिंह, रामशंकर राय,राहुल कुमार सिंह, अमरेश सिंह, सजंय सिंह, सर्वेश सिंह,रौशन कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार (सदस्य जिला परिषद्) संजय कुमार सिंह (जिला सचिव पंचायती राज्य)गौतम कुमार (शिक्षक), अभिषेक यादव (छात्र नेता) मनीष यादव (छात्र नेता) राजू खान, धीरज कुमार, गोपाल माली एवं माहाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिले में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलाव व कंबल की व्यवस्था करें-दिलराज प्रीतम

rktvnews

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियन्ता का बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

नैनीताल:राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ की शुरूआत।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment