RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व पीपी उदय नारायण प्रसाद का 88 वां जन्मदिन मनाया गया हर्षोल्लास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।शहर के वरीय अधिवक्ता पूर्व पीपी विभिन्न संगठनों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले, समाज सेवी उदय नारायण प्रसाद का 88 वां जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पुरानी पुलिस लाइन स्थित अधिवक्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर मनाया गया।इस अवसर पर सहयोगी अधिवक्ता व हित मित्र उपस्थित हुए और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सर्वप्रथम केक इन्होंने काटा और उपस्थित शुभेच्छुओं की बधाईयां स्वीकार की। तदुपरांत प्रीतिभोज में सम्मिलित हुए। प्रमुख लोगों में वरीय अधिवक्ता भुवनेश्वरी तिवारी, विष्णुधारा पांडे ,रामबाबू प्रसाद, राजीव नयन अग्रवाल ,अशोक कुमार सब्बू ,पारसनाथ सिंह ,जितेंद्र सिंह,भीमन ,रानू, प्रदीप,विजय शंकर तिवारी, राजेश, राजीव ,राकेश,राजू, रक्षित, रिमझिम आदि रहे।श्री प्रसाद सिविल कोर्ट में स्पेशल पीपी,आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, कायस्थ महासभा भोजपुर के तीन बार अध्यक्ष, महादेवा हनुमान मंदिर में संरक्षक, शाहाबाद रामायण परिषद, रेडक्रास के लीगल एडवाइजर,व अजीवन सदस्य, रोटरी आरा वेस्ट के पास्ट प्रेसिडेंट,व पीएचएफ सदस्य,डा राजेन्द्र प्रसाद स्मारक समिति के अध्यक्ष, भिखारी ठाकुर मंच आदि अनेक संगठनों मं सक्रिय व सहयोगी रहे हैं। क्रिमिनल अधिवक्ता के रूप में जनपद में काफी प्रसिद्धि पाई है।ये शांत सरल, कर्तव्यनिष्ट,समय के पावंद ,विद्वान, अल्पभाषी,सटिक और टू दी पोइंट बातचीत करने वाले,अपने गुरु के रूप में नूरूल होदा को विशेष सम्मान देना तथा पान खाना विशेष गुण रहा है।

Related posts

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।

rktvnews

पटना:गांव से राज्य स्तर तक मजबूत होगा पूर्व चेतावनी तंत्र, लू एवं वज्रपात से बचाव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी के दो डीसीएलआर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान।

rktvnews

सारण:मातृ शिशु अस्पताल में एक हीं छत के नीचे मिल रहीं है सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की शुभकामनाएँ दी!जन-प्रतिनिधि अपने कर्त्तव्यों एवं जन-कल्याण के प्रति संकल्पित हों :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment