RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डोमेन स्किलिंग विकास केंद्र महादेवा में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।महादेवा रोड स्थित डोमेन स्किलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स द्वारा प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन डॉ पीसी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीएम रोहित कुमार, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार और राकेश कुमार, सचिव सत्य प्रकाश एवं डॉक्टर पीसी के निदेशक डॉ विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के डोमेन स्किलिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर एसेसमेंट में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर शिल्पी,कामिनी,मधु, द्वितीय स्थान पर संध्या,पूजा,काजल एवं तृतीय स्थान पर निधि, महिमा, शिखा, रही।इस कार्यक्रम में कुल 19 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें अंजलि, रिमा भारती ,माला, मुस्कान, काजल,सलोनी,संध्या ओझा, दीप्ति, जागृति, इत्यादि को प्रमाण-पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कौशल विकास प्रबंधक संजय कुमार ने सरकार के चल रहे योजनाओं के बारे में बताया एवं स्वयं रोजगार के लिए विभिन्न तरीके की योजनाओं को अवगत कराया।सचिव सत्य प्रकाश ने सभी छात्राओं को अपने आसपास के गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दिया एवं आने वाले ऑनलाइन फ्रॉड़ों से बचने के लिए सुझाव दिया । वही निदेशक डॉक्टर विकास ने सभी छात्राओं को एक महीने के अंदर रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर इंटरव्यू का आयोजन करने की बात कही है। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सत्य प्रकाश ने किया। इस मौके पर शिक्षक वैभव कुमार, मंजेश कुमार, प्रमोद कुमार ,अर्पिता, दुर्गावती, रोशन कुमार, रोहित कुमार, मृगयांसी ,शांभवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के लोकपर्व ’हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

सफलता की कहानी:वित्तीय समावेशन से समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रही हैं महिलाएँ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दुबई में अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

विश्व बैंक वेबिनार में इरेडा सीएमडी ने कहा कि भारत को अपने सीओपी जलवायु संकल्‍पों को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2024-2030 के दौरान 30 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत है ।

rktvnews

देवघर:नशामुक्त समाज के लिए देवघर जिला प्रशासन की बड़ी पहल: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दरभंगा:राम जानकी नवमी पर महिला संवाद का 19वां दिन , महिला शक्ति का प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment