RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

स्वीप गतिविधियों के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता काउंटर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 17 जून । आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने, ईवीएम एवं वीवीपेट के प्रति आमजन की भ्रांतियों को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और सभी उपखण्ड कार्यालयों में ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता काउंटर लगाया गया है।
शनिवार को स्वीप गतिविधियों के तहत ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता अभियान की शुरूआत कलेक्ट्रेट परिसर में उपखण्ड अधिकारी डॉ अवि गर्ग एवं तहसीलदार सुश्री भावना शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर गांव धोलीपाल के ग्रामीण दलीप कुमार, श्री सतपाल, बलराम, पृथ्वीराज, विजेन्द्र, महावीर आदि एवं उपस्थित कर्मचारियों को ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी मास्टर ट्रेनर लोकेश सहारण ने दी । कार्यक्रम में सहायक स्वीप प्रभारी राजेश वर्मा, आईएलआर बीरबल चौहान, भू अभिलेख निरीक्षक सुरेश स्वामी, सूचना सहायक तरसेम कुमार, समन्वयक पद्मेश कुमार, तकनीकि सहायक श्री विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक श्री उत्कर्ष एवं उपखण्ड कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर जिले के सेमरी पीएनबी बैंक में डकैती, अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूटें! विरोध करने पर मैनेजर व 2 कर्मचारियों को किया घायल।

rktvnews

भोजपुर:ग्राम कचहरी न्यायमित्र की नियुक्ति हेतु भोजपुर में सफल काउंसलिंग, 51 को मिला नियुक्ति पत्र।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा श्रावणी मेला के मद्देनजर सिंघेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया ।

rktvnews

भोजपुर:जल संसाधनों पर निषाद समाज के नैसर्विक अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए : राजेश साहनी

rktvnews

एपस्टीन का काला जाल: मोदी के नाम पर वैश्विक साजिश?

rktvnews

Leave a Comment