RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सात निश्चय-3 के अंतर्गत आम नागरिकों के ईज़ ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने हेतु सभी अधिकारियों से व्यावहारिक सुझाव देने को कहा गया तथा जन-संवेदनशीलता के साथ बेहतर लोक सेवा प्रदायगी और सरकार एवं आम जनता के बीच संवाद को सरल बनाने पर विशेष बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कन्या रत्न सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों को निर्धारित 25 प्रकार की सेवाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएँ तथा इसके लिए विभागीय समन्वय सुदृढ़ रखा जाए। महादलित टोला में योजनाओं की तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अंबेडकर सेवा अभियान के अंतर्गत लंबित आवेदनों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं पेंशन आदि का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी प्रखंड के वरीय अधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों का भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व से संबंधित कार्यों—विशेषकर म्यूटेशन, परिमार्जन, अभियान बसेरा आदि—को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने MJC एवं CWJC से संबंधित लंबित मामलों में संबंधित विभागों को तथ्यात्मक प्रतिवेदन दाखिल कर शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य की समीक्षा कर उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भोजपुर ,सहायक समाहर्ता, भोजपुर अपर समाहर्ता (विशेष), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:अल हफ़ीज़ कॉलेज इंटर में नामांकन अंतिम दौर में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

“कलकत्ता से कोलकाता” पुस्तक का लोकार्पण कल।

rktvnews

सीतामढ़ी ने रचा कीर्तिमान, टीबी मुक्त भारत अभियान में बिहार में प्रथम स्थान।

rktvnews

भारतीय नौसेना में पहली 360 डिग्री मूल्यांकन प्रणाली।

rktvnews

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment