RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)02 जनवरी। इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में रेसीडेंसी कोठी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक एवं निजी नल-जल योजनाओं, हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी हैंडपंपों एवं पेयजल स्रोतों के 100 मीटर के दायरे में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने इस कार्य को मिशन मोड में लेते हुए आगामी 7 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।
मंत्री सिलावट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्रामीण को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तत्काल ग्रामों का भ्रमण कर ऐसे पेयजल स्रोतों को चिन्हित करें, जहां साफ-सफाई की आवश्यकता है और सफाई कार्य तुरंत प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने शिलांग में उत्तर पूर्वी आयुर्वेद और होम्योपैथी संस्थान के छह नए भवनों का उद्घाटन किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 25

rktvnews

भोजपुर व्यवसायी संघ की हुई बैठक, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का लिया निर्णय।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

आगामी 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में ग्राम कचहरी के सरपंचों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment