RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण।

स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 जनवरी।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा सदर अस्पताल, चतरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, चल रहे अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष एवं अन्य इकाइयों का जायजा लिया। इस क्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए बताया कि सदर अस्पताल चतरा में हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना भी इस निरीक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल चतरा में मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल विभाग का शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा। इसके प्रारंभ होने से मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा गंभीर मामलों में मरीजों को बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
औचक निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन किया गया, ताकि भविष्य में अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा डॉक्टर जगदीश प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

एआई समिट का गलगोटिया कांड : बीजेपी-मोदी के भारत में झूठ का पर्दाफाश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक आशा देवी ने किया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उद्घाटन।

rktvnews

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

rktvnews

बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन भारत दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment