RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ +2 उच्च विद्यालय कड़ारी का स्थापना दिवस समारोह।

1 जनवरी 1963 को स्थापित विद्यालय ने 63 वर्षो का पूरा किया सफर।

भूमिदाताओं को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।आरा सदर प्रखंड के अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय का 63वां स्थापना दिवस समारोह आज विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।समारोह में सभी भूमिदाता, अभिभावक और ग्रामीण जनता को आमंत्रित किया गया था। आज 1 जनवरी होते हुए भी ग्रामीण भारी संख्या में समारोह में पहुँचे थे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, जनार्दन पाल, शिक्षाविद तारकेश्वर जी पूर्व शिक्षक सुदामा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गईं।प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार द्वारा भूमिदाताओं व बुजुर्ग नागरिकों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा की 01 जनवरी 1963 को इस विद्यालय की नीव रखी गईं थी तब से लेकर आज तक इस क्षेत्र के लोगों के लिए हाई स्कूल कराड़ी शिक्षा का अहम केंद्र बना रहा।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुकेश कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान शिक्षक रवि शंकर प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के पहले नामांकित छात्र कृष्णा शर्मा, गुप्तेश्वर पाल, जय प्रकाश केसरी, त्रिलोकी शर्मा, हरेंद्र यादव आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय कर्मी उमेश कुमार, शिक्षक गजेंद्र कुमार, श्यामबाबू कुमार, आयुष आनंद, प्रिया कुमारी, विनीता कुमारी सहित पुरे विद्यालय परिवार से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

वैशाली:डीएम के नेतृत्व में जिले में धान अधिप्राप्ति का 100% लक्ष्य हासिल, सभी मानकों पर पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन।

rktvnews

बाइक चोरी का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

ओबरा दवाखाना द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने कंबलों का वितरण कर मनाई अटल और मालवीय की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment