RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :जिला परिवहन पदाधिकारी ने पचंबा थाना के पास चलाया सघन वाहन जाँच अभियान।

60 बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन और 03 ओवरलोडेड टोटो से कुल 84,000 हजार वसूला गया जुर्माना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)31 दिसंबर। जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार के नेतृत्व में आज पचम्बा थाना के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑनस्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस दौरान हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 60 बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही 03 ओवरलोडेड टोटो को भी पकड़ा गया, सभी वाहनों से कुल 84,000 हजार जुर्माना वसूला गया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, और पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल है।

Related posts

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के बीच संपन्न हुआ संकीर्तन अनुष्ठान।

rktvnews

भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय आरा के छात्र जिला टॉपर बनें: प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

rktvnews

दरभंगा:शिल्पग्राम महिला प्रोड्यूसर कम्पनी की हुई वार्षिक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

जनता को न्याय मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी,बेतिया

rktvnews

Leave a Comment