RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)30 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साईंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।

Related posts

भोजपुर : विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:चयनित दो प्राचार्यों का हुआ सम्मान।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत ₹1408.36 करोड़ की 273 विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:‘कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक’।

rktvnews

Leave a Comment