RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मास्टर जल सहियाओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)29 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत मास्टर जलसहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। ज्ञात हो कि 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले प्रशिक्षण का उद्घाटन मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने किया।
इसके अलावा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान पीटीआई जसीडीह देवघर में आयोजित प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण २ पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजनाओं का प्रकार एवं आंकड़ों का संधारण , जलसहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल की जानकारी ,जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण ,ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन , महावारी स्वच्छता प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला दुमका 2 एवं मधुपुर प्रमंडल की मास्टर जल सहियाओं ने भाग लिए। यूनिसेफ से मास्टर ट्रेनर विन्धांचल चन्द्रा एवं सुरज कुमार के द्वारा सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके अलावा, जिला समन्वयक देवघर एवं मधुपुर प्रमंडल, जिला समन्वयक दुमका , उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी के दधीचि साहित्यकार थे हीरा प्रसाद ठाकुर।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत ₹1408.36 करोड़ की 273 विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:धान में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी कृषकों के लिए लाभकारी:डॉ. राम नरेश कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

चाईबासा:धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल आरा में डिफिकल्ट कन्वर्सेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजि।

rktvnews

Leave a Comment