RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रीभगवान सिंह की पत्नी के निधन पर पूर्व एमपी मीना सिंह ने किया शोक व्यक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।पटना के मेदांता अस्पताल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान में जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह का निधन हो गया। उनकी निधन की खबर से भोजपुर सहित पुरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद मीना सिंह काफी मर्माहत हुईं और उषा सिंह के असमय निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे काफी दुखदाई बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है ।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ साथ ईश्वर से उनको अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। बिस्कोमान सह एन सी सी एफ अध्यक्ष, नेफेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य विशाल सिंह ने भी उषा सिंह के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की,साथ ही साथ जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक कुमार शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, राकेश रंजन पुतुल,शशी चौधरी,श्रीराम महतो, अवधेश पाण्डेय, उमेशचंद्र पाण्डेय, मुकुल सिंह, रामदयाल सिंह, रंजन सिंह,बम बम तिवारी, परमानन्द सिंह,विपिन विश्वास, अनील सिंह,शीवशंकर सिंह,अनील कुशवाहा, राकेश सिंह,राकेश पाठक, राकेश पाण्डेय, संजय चौधरी, बब्ली पाण्डेय,सौरभ श्रीवास्तव,भोलू सिंह आदि ने भी उषा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की पुकार!शिकायतों के निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर 25 राजस्व कर्मियों का वेतन किया स्थगित।

rktvnews

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!

rktvnews

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: उर्दू विधार्थी प्रोत्साहन राशि योजना अंतर्गत उर्दू भाषी विद्यार्थियों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment