RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में तुलसी पूजन दिवस का फैला सुवास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।श्री योग वेदांत सेवा समिति बाल संस्कार केंद्र में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन किया गया । समिति के सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन सम्पन्न कराई और कहा कि संत आशारामजी बापू द्वारा की पावन प्रेरणा से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस का आगाज हुआ है , जो आज पूरे भारत भर में बड़े बड़े नेता ,अभिनेता , धार्मिक संस्थाएं इसमें आगे आ रहे ओर यह एक विश्वव्यापी अभियान हो चुका है ।लोग अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक हो चुके हैं। इस पावन पर्व की शुरुआत पूज्य बापूजी की पावन प्रेरणा से 2014 में हुई।घर मे लगाई हुई तुलसी मनुष्यों के लिए कल्याणकारिणी, धन-पुत्र प्रदान करने वाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होर्ती है। प्रातःकाल तुलसी का दर्शन करने से सुवर्ण दान का फल प्राप्त होता है। यदि तुलसी की लकड़ी से बनाई हुई मालाओं से अलंकृत होकर मनुष्य देवताओ और पितरों के पुजनादि कार्य करे तो वे कोटि गुना फल देने वाले है। जो मनुष्य तुलसी की माला भगवान विष्णु को अर्पित करके पुनः प्रसादरूप से उसे भक्तिपूर्वक धारण करता है, उसके पातक नष्ट हो जाते है।लोगों ने
क्रिसमस को न मनाकर तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया।समिति के सदस्यों ने नाला मोड स्थित बाल संस्कार केंद्र में एवं रामरेखा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें विद्यालय के भैया / बहन, आचार्य जी दीदी जी एवं कर्मचारी बंधु ने भाग लिया | साथ ही विद्यालय में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती भी मनाई गई।कार्यक्रम में शालू पांडे राहुल कुमार अवनति उपाध्याय बेबी देवी दिव्यांशु मिश्रा अन्य थे।

Related posts

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा भोजपुर ने आयोजित किए कार्यक्रम! दी गई श्रद्धांजली,किया गया काव्यपाठ और परिचर्चा।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामा प्रसाद सिंह का हुआ निध।

rktvnews

Leave a Comment