RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 दिसंबर।पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन 23 दिसंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम, दुमका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उपायुक्त ने युवाओं को रचनात्मक सोच, नवाचार एवं AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की सहायता से अपनी क्रिएटिविटी को और सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में तकनीक के साथ रचनात्मकता का समन्वय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
इस प्रमंडलीय युवा महोत्सव में संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त स्थान निम्नवत रहे—
*चित्रकला*
• प्रथम – तानिया सिंह (पाकुड़)
• द्वितीय – रोशनी साहा (गोड्डा)
• तृतीय – प्रेम कुमार (देवघर)

*भाषण*
• प्रथम – स्वाती राज (दुमका)
• द्वितीय – रश्मि भारती (गोड्डा)
• तृतीय – बम भोला उपाध्याय (पाकुड़)

*कविता लेखन*
• प्रथम – हरिप्रिया रजक (दुमका)
• द्वितीय – स्वस्तिका रानी (पाकुड़)
• तृतीय – रवि कुमार (गोड्डा)

*लोकगीत*
• प्रथम – दुमका
• द्वितीय – जामताड़ा
• तृतीय – साहेबगंज

*लोकनृत्य*
• प्रथम – गोड्डा
• द्वितीय – जामताड़ा
• तृतीय – देवघर

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु दिनांक 27 दिसंबर 2025 को रांची भेजा जाएगा, जहाँ वे प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की अंतर्निहित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना तथा युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रंजन मुर्मू, जिला खेल समन्वयक रोहित प्रत्यय सहित सुरेश महतो, दीपशिखा, परितोष, परेश दर्वे, सुमित कुमार मिश्रा, देविधान, जितेन्द्र कुमार, मानिक कुमार, रीता मिंज एवं सुबोध बास्की उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

वसुधैव कुटुम्बकम् पर ज़ोर: आपसी रिश्ते पराए हो जाएं तो शैतान और शैतान के समर्थक बनते हैं इंसान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

शाहाबाद क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को आने वाले बजट से बंधी है कई उम्मीदें।

rktvnews

माँ की गोद सबसे अच्छी कक्षा है:सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक बाढ़ग्रसित क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलकर समस्याओ से अवगत हुए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में में की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment