RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार 24.12.2025 को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में डायट में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 13/2023 के आलोक में झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय में इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 01-05 एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य 06-08 के पद पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय काउंसिलिग उपरांत जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में इस जिले में नियुक्ति की गई है। साथ ही उक्त नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 06 से 08- गणित एवं विज्ञान, भाषा एवं कला) के पारदर्शी एवं सुलभ पदस्थापन हेतु सभी संबंधित नव नियुक्त सहायक आचार्य (पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत) के पदस्थापन हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इसके अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसेलिंग कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सहायक आचार्य (6-8 वर्ग, गणित एवं विज्ञान) पद के लिए चल रहे काउंसेलिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार का आदेश विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंड तथा नियुक्ति नियमावली के नियमों को शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द विद्यालयों में नियुक्त किया जा सके।

Related posts

भोजपुर: जमीन फर्जीवाड़ा में एसपी के आदेश पर उदवंतनगर थाने में मामला दर्ज।

rktvnews

चतरा:मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: जिला पुलिस बल के 2 पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सेवा से बर्खास्त।

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment