RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में जगजीवन कॉलेज का रहा शानदार प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, कुश्ती एवं एथलेटिक्स के विभिन्न वर्गों में जगजीवन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया । टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज की महिला टीम ने एम एम महिला कॉलेज को पराजित कर विजय प्राप्त की ,तो इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जगजीवन कॉलेज की पुरुष टीम उपविजेता रही। वहीं एस पी जैन कॉलेज, सासाराम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज का छात्र मोहित शर्मा ने द्वितीय एवं उज्जवल तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। महाराजा कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज का छात्र नीतीश कुमार ने 400 मीटर में द्वितीय स्थान एम 1500 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।समस्त विजयी खिलाड़ियों को कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सम्मानित खिलाड़ियों में दिव्या, निशा, निशु, प्रिया, प्रियांशु, मयंक, नवनीत, मोहित, उज्जवल, नितेश के अलावा जगजीवन कॉलेज अधिक्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ संजय सिंह,ट्रेनर पवन मिश्रा एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों को मर्यादा, मर्यादा और मर्यादा के उच्च मानकों द्वारा अपने आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए – उपराष्ट्रपति

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: 19 अप्रैल के मतदान को ले अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने बाढ़ का लिया जायजा।

rktvnews

भोपाल:पीएमश्री स्कूल योजना के तहत स्रोत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment