RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच किया कंबलों का वितरण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना तथा ठंड के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में शीतलहर को देखते हुए असहाय, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

छुट्टी पर प्रधानमन्त्री, मौज मस्ती में मोदी!

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर जैन कालेज इकाई द्वारा मेहंदी -रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

कोलकाता:राष्ट्रीय महिला आयोग सम्मेलन : प्रोफेसर नंदिनी साहू ने समावेशी उच्च शिक्षा पर दिया ज़ोर।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

Leave a Comment