RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर(पूर्वी सिंहभूम)20 दिसंबर। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा बिजली बिल माफी, बकाया वेतन भुगतान कराने, जमीन विवाद, स्थानांतरण, आधार कैम्प की मांग, प्रवेश मार्ग का अतिक्रमण के विरूद्ध शिकायत, म्यूटेशन, विद्यालय में नामांकन, दुर्घटना सहायता, दुकान तोड़ने की शिकायत, दिव्यांग को दुकान आवंटन, स्कूल फीस माफी, मोबाइल टॉवर एवं चापानल की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और टाटा विस्थापित 18 मौजा के रैयतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा।
उपायुक्त द्वारा सभी आवेदकों को सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

IPE हैदराबाद के 2027-29 PGDM बैच के विद्यार्थियों को मिलेगी 6 लाख रुपये तक की मेरिट स्कॉलरशिप।

rktvnews

भोजपुर : अधेङ व्यक्ति का शव प्रखंड परिसर के पास खेत से बरामद।

rktvnews

भोजपुर:अमीन संघ भोजपुर का चुनाव संपन्न, हरेराम राय को अध्यक्ष, नरेंद्र उपाध्याय सचिव घोषित।

rktvnews

भोजपुर भाजपा की कोर कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: प्रतिभा खोज समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्धनों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment