RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी टॉवर को बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन ढहाया गया।

RKTV NEWS/14 जून।गुजरात के द्वारका में 90 मीटर ऊंचे गाइ रोप की मदद से खड़े स्टील से निर्मित आकाशवाणी टॉवर को बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन ढहाया गया। यह निर्णय इस टॉवर के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और आसपास के क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए लिया गया है। टॉवर ढहाने का यह कदम एनआईटी सूरत और सीसीडब्ल्यू के संरचनात्मक विशेषज्ञों द्वारा 35 साल पुराने इस टॉवर की सुरक्षा जांच के बाद उठाया गया है। इन विशेषज्ञों ने जनवरी, 2023 में इस टॉवर को ढहाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही, आकाशवाणी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए द्वारका से अपनी सेवाओं की बहाली के बारे में काम कर रही है।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रोटी बैंक के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

कुम्भ दुनिया का अनोखा उत्सव है : मिलिन्द पराण्डे

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने इटकी में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment