RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन।

भोपाल/मध्य प्रदेश 24 जुलाई ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधि-विधान से पूजन अर्चन व कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की।
2023 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे : विष्णुदत्त शर्मा
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।
चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलन्द्र शर्मा, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, सांसद के.पी. यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह, एस.एस. उप्पल, नितिन सक्सेना, किशन सूर्यवंशी, सुरजीतसिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:जनता के सवालों पर भाजपा ने किया सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

इंदौर:बुलावा अभियान के अंतर्गत पीले चावल देकर मतदाताओं को दिया जा रहा है मतदान का न्योता।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले की टीम पहुंची शाहपुर के बरिशवन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment