RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:बागनल ग्राम में स्ट्रॉबेरी की खेती की औपचारिक शुरुआत।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 दिसंबर।सदर प्रखंड के बागनल ग्राम में कृषि एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के कर-कमलों द्वारा, उद्यान विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त प्रयास से स्ट्रॉबेरी की खेती की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर सुंदरी दीदी के खेत में पौधारोपण कर स्ट्रॉबेरी उत्पादन का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत एवं लाभकारी नकदी फसलों को प्रोत्साहित करना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन एवं बाजार से जुड़ाव से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे नवाचार आधारित खेती अपनाकर स्थायी आजीविका अर्जित कर सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्ट्रॉबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसल से कम समय में बेहतर आमदनी संभव है। उन्होंने JSLPS द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें जिले में कृषि विविधीकरण, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भविष्य में इस मॉडल को अन्य किसानों एवं ग्रामों तक विस्तारित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में JSLPS के कर्मी, स्थानीय ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा इसे क्षेत्र में आजीविका संवर्धन की दिशा में एक नई और प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

21 जून को जी किशन रेड्डी 60 कोयला ब्लॉकों के लिए वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

rktvnews

भोजपुर के पीरो प्रखंड के लहरी तिवारीडीह में सड़क दुघर्टना में 4 लोगों की मौत,2 घायल पीएमसीएच में रेफर।

rktvnews

वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : जिलाधिकारी।

rktvnews

झारखंड:महिला सशक्तिकरण हमारे जीवन का मिशन है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सीमा शुल्क में सुधार से घरेलू विनिर्माण को सहयोग और निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा : वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment