RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मनरेगा से नवनिर्मित जीविका भवन सह दीदी अधिकार केंद्र का हुआ उदघाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर। बुधवार को सहार प्रखंड कार्यलय में मनरेगा से नवनिर्मित जीविका भवन सह दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन सहार प्रखंड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी, प्रखंड प्रमुख गुड्डू कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार और क्लस्टर लेवल फेडरेसन की अध्यक्ष फूलवासो देवी और अंजू देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l इस दीदी अधिकार केंद्र का मुख्य उद्देश्य जीविका परिवार से जुड़ी दीदियों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा करना है। दीदियाँ अगर किसी भी प्रकार से प्रताड़ित हो रही हैँ तो वो सीधे अपनी शिकायत यहाँ कर सकती है जिसका निदान हर स्तर से कराया जायेगा एवं समय समय पर स्त्री अधिकार एवं हितों से सम्बंधित ट्रेनिंग भी देने का कार्य किया जायेगा l इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत से जीविका दीदी एवं जीविका के सभी स्टॉफ सम्मिलित हुए l

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा के श्रवण से मिलती है पापो से मुक्ति : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:विकसित भारत के लक्ष्य का रोडमैप है केन्द्रीय बजट : दिया कुमारी

rktvnews

राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी

rktvnews

भोजपुर: श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment