RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अदम्य साहस की प्रतीक थी इंदिरा गाँधी : प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।लोक चेतना मंच के तत्वावधान में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने कहा कि 16 दिसंबर भारत के लिए विजय दिवस है और दुनिया के लिए एक यादगार दिवस है क्योंकि भारत पाक युद्ध में उस दिन 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया ।यह दुनिया के युद्ध के इतिहास में समर्पण की सबसे बड़ी घटना है ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने भारत पाक युद्ध में साहसी और निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया ।उन्होंने बंगलादेश मुक्ति संग्राम को समर्थन दिया,सैन्य रणनीति बनाई,अंतरराष्ट्रीय दबाव झेला और सोवियत संघ के साथ सैन्य संधि करके चीन और अमेरिका के दबाव को रोक दिया ।इंदिरा जी ने भारतीय सेना को रणनीतिक स्वतंत्रता देकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया ।पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए ।उनके अदम्य साहस से दुनिया के लोग चकित थे और आयरन लेडी के रूप में पहचान मिली ।भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ.दिवाकर पांडेय,कवि जीतेन्द्र कुमार,डॉ.नंदजी दुबे,शिवदास सिंह,डॉ.बबन सिंह,शशिकांत तिवारी,डॉ.सत्यनारायण उपाध्याय,जनार्दन मिश्र,मधु मिश्र,डॉ.पुष्पा दिवेदी,डॉ रेणु मिश्र ,डॉ ममता मिश्र ,रंजीत ठाकुर,मुन्ना सिंह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।संचालन डॉ नंदजी दुबे और धन्यवाद ज्ञापन पंकज ठाकुर ने किया ।

Related posts

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईड़ी ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

किताबों और अखबारों को बनाइए अपना साथी, ज़िन्दगी को जीने और देखने का बदल जाएगा नज़रिया।

rktvnews

मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण संबंधी विभागों के साथ की बैठक।

rktvnews

टिमथी शालमे की ‘ड्यून: पार्ट टू’ में दमदार वापसी को लेकर खास बातचीत।

rktvnews

Leave a Comment