RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)16 दिसंबर।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं से रू-बरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास से जुड़े मामले, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं शिक्षा विभाग समेत अन्य से समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आम नागरिक सीधे प्रशासन से संवाद कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन, 75 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के विभिन्न जगहों पर निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस:दिया कुमारी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में एनएचएआई से जुड़े परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment