RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया प्रदान।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें 1810 तकनीशियन, 512 पत्राचार लिपिक तथा 68 भंडार सहायक कर्मी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को वे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य में पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के अधिष्ठापन हेतु एकरारनामे पर हस्ताक्षर किया गया। राज्य में ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा पम्प्ड स्टोरेज पॉलिसी–2025 लागू की गई है।
दोनों परियोजनाएँ नवादा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं। इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। निर्माण चरण के दौरान लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्युत भवन स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Related posts

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को दिलाई पद की शपथ।

rktvnews

बागपत : दिव्यांगजनों को मिली नई उड़ान, विधायक योगेश धामा ने बांटीं ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले 72 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया।

rktvnews

बिहार:पटना : छठव्रतियों ने किया खरना व्रत।

rktvnews

शिव मंदिर जीर्णोद्धार एवं स्थापना कार्यक्रम में सहयोगियों संग शामिल हुए रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment