RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर आने का दिया आमंत्रण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता। वे सदा अमर रहेंगे। स्व. श्री वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में उनकी याद में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

भोजपुर:जनजागरूकता से ही बिहार में परिवर्तन सम्भव: पूर्वआईपीएस विनय कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:आरा में तुलसी पूजन दिवस का फैला सुवास।

rktvnews

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

rktvnews

चतरा:भारत माला परियोजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

सफाईकर्मियों में वाहन चालकों का होता है महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

rktvnews

संभावना विद्यालय ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के बीच एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment