RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2001 में संसद पर हुए हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों के उस अदम्य शौर्य व साहस को फिर से स्मरण करने का दिन है, जब वर्ष 2001 में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को उन्होंने अपने जज्बे से नाकाम किया। आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूँ। यह राष्ट्र वीर सेनानियों के त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।”

Related posts

कॉलर ट्यून या कलेजे पर हथौड़ा: हर बार अमिताभ क्यों?

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

कटिहार में 2 अप्रैल को आयोजित होगा भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का 11वा सम्मेलन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने चाकुलिया नगर पंचायत में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment