RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास में पोंगल पर्व मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जनवरी।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में पोंगल उत्सव में शामिल हुए। आईआईटी मद्रास ने धर्मेंद्र प्रधान का हार्दिक स्वागत किया और पारंपरिक पोंगल उत्सव का आयोजन किया।
धर्मेंद्र प्रधान कृतज्ञता, समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक फसल उत्सव मनाने के लिए संस्थान के परिसर सामुदायिक हॉल में आईआईटी मद्रास परिवार में शामिल हुए।
श्री प्रधान ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए तमिलनाडु की जनता और देश भर में पोंगल का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय बन चुका पोंगल समृद्धि, सद्भाव और एकजुटता की भावना को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री ने आईआईटी मद्रास परिवार के साथ पोंगल मनाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह त्योहार समृद्धि, स्नेह और एकजुटता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।
इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटि, संकाय सदस्य, छात्र, कर्मचारी और परिसर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में कुशल युवा केंद्र संचालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:29 लाख 19 हजार 406 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

सारण:तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ भब्य उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध दिया अविश्वास प्रस्ताव।

rktvnews

उत्तराखंड:IG ITBP संजय गुंज्याल को “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से किया गया सम्मानित।

rktvnews

पिपरिया में जनवादी लेखक संघ का वैचारिक आयोजन : पुस्तक चर्चा के साथ काव्य पाठ भी।

rktvnews

Leave a Comment