RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 दिसंबर। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, ग्रीन कार्ड, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, सोना–सोबरन धोती–साड़ी योजना तथा NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राशन वितरण को लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें तथा धोती–साड़ी सभी योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचे। नमक वितरण में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वितरण करने को कहा गया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पीडीएस दुकानों की लगातार जांच कर राशन वितरण में पारदर्शिता और गति बनाए रखने का निर्देश दिया। गोदामों में एग्जॉस्ट फैन, सीसीटीवी, लाइट आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य सफलतापूर्वक संचालित हो, तथा केंद्र संचालन से जुड़े सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स केंद्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्य संपादित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को किसानों को धान निबंधन के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माहेश्वरी साड़ियों से हेमलता ने देश में बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

विद्युत् कामगारो का विद्युत् कॉलोनी, गोढ़ना रोड, आरा में यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

rktvnews

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित संस्कृति मंत्रालय की जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन सत्र आज

rktvnews

Leave a Comment