RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कार्डियो कॉन्फ्रेंस से लौटे डॉ के एन सिन्हा, हृदय रोग पर दी नई जानकारी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर।शहर के सीनियर फिजिशियन एवं पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ,डॉ के एन सिंहा दिल्ली कार्डियो कॉन्फ्रेंस से लौटे। बिहार से शाहाबाद को प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ सिन्हा ने कॉन्फ्रेंस के अपने अनुभव के बारे में बताया। यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली के होटल अशोक में 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित हुआ था ,जहां देश-विदेश के हजारों हृदय रोग विशेषज्ञ शिरकत किये। देश के हर राज्य, हर कोने से हृदय रोग विशेषज्ञ आकर ,अपने अनुभव को साझा किये। हृदय के सभी रोगों के बारे में विशेष एवं आधुनिक जांच वो इलाज के बारे में चर्चा हुई। हार्ट अटैक ,हार्ट फैलियर, मायोपैथी, ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारियों के बारे में आधुनिक जानकारियां दी गई। दिल्ली के बढ़ते पॉल्यूशन पर चिंता जाहिर करते हुए, सभी देशों के प्रतिनिधियों ने वायु प्रदूषण से हो रहे ,हृदय रोगों के बारे में विमर्श किया। तमाम दवाओं के बाद भी, खानपान में नियमितता एवं शारीरिक श्रम, एक्सरसाइज ,योगा, मॉर्निंग वॉक को विशेष महत्व दिया गया। अधिवेशन के प्रशिक्षण से, शाहाबाद जनपद के लोगों को डॉ सिन्हा के अनुभव से फायदा होगा। विदित हो कि डॉ सिन्हा प्रतिवर्ष हृदय के साथ-साथ अन्य कई मेडिकल अधिवेशनो में नियमित रूप से भाग लेते हैं।

Related posts

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना’ साधते सीकरी के असाधु और असंत।

rktvnews

एनएमएमएस के सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!विद्यार्थियों जीवन मे छात्रवृति का विशेष महत्व-एडीएम

rktvnews

भोजपुर:मेधावी छात्राओं, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

रांची:भारतीय संस्कृति की परंपरा है पतंग उत्सव : संजय सेठ

rktvnews

Leave a Comment