RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 138 मरीजों का हुआ इलाज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर। रविवार को उदवंंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत चौराई महादलित टोला में स्वास्थ्य विभाग तथा सामाजिक संस्था “नई आशा” के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 138 मरीजों का नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार और पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश ने किया। एमओआईसी डा अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में डॉ रंजीत कुमार एवं अन्य द्वारा 138 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को साफ सफाई तथा पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया गया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई।कई मरीजों को विभिन्न तरह के टेस्ट के लिए सीएचसी उदवंतनगर रेफर किया गया। पद्मश्री डा भवेश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर “नई आशा” गरीब व कमजोर वर्ग खासकर महादलित वर्ग के बीच स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। आज शिविर में कई एनीमिया के संभावित मरीज पाए गए। मौके पर बीएचएम, सीएचओ स्निग्धा, सीमा कुमारी, नई आशा से कुंदन कुमार सिंह एवं जय प्रकाश दास, पिरामल से सोमनाथ ओझा, राज्य स्वास्थ्य समिति से कोमल, एएनएम ज्ञानती कुमारी, मधु कुमारी, नीतू कुमारी, रीना कुमारी, लैब टेक्नीशियन अमन अशरफ, आशा फेसिलेटेटर सरिता कुमारी मुख्य थे।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी हित में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित,वर्तमान से अच्छा बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरुरी : प्रेरक ऋषिकेश पाठक

rktvnews

दुमका:शहर के विभिन्न स्थलों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी की संगीत परंपरा अति प्राचीन।

rktvnews

चित्रांश दुर्गेश ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान।

rktvnews

एनएफआरए और केएससीएए ने मिलकर बेंगलुरु में ‘बेहतर वित्तीय रिपोर्टिंग इकोसिस्टम बनाना’ विषय पर आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त ने की पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण की समीक्षा बैठक दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment