RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सफल उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया दिव्या गोल्ड बेकरी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 दिसंबर।प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत दुमका जिले में विकसित हो रहे सफल उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिव्या गोल्ड बेकरी का निरीक्षण किया। यह बेकरी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से आधुनिक स्वरूप में विकसित की गई है।
PMFME योजना, भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक केन्द्रीय प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का उन्नयन, औपचारिकरण तथा विपणन क्षमता को सुदृढ़ करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक का क्रेडिट-लिंक्ड अनुदान (अधिकतम 10 लाख रुपये) उपलब्ध कराया जाता है। जिले में अब तक 249 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार की दिशा में सशक्त किया गया है।
इन्हीं लाभार्थियों में दुमका के उद्यमी रमेश झुनझुनवाला भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि PMFME योजना के बारे में जानकारी उन्हें दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। योजना के तहत उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, दुमका में आवेदन जमा किया, जिसे स्वीकृत कर पंजाब नेशनल बैंक प्रेषित किया गया। बैंक द्वारा उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए 30 लाख रुपये का लोन, जिसमें 10 लाख रुपये की सब्सिडी शामिल है, स्वीकृत किया गया।
इस वित्तीय सहायता से रमेश झुनझुनवाला ने अपनी दिव्या गोल्ड बेकरी को आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित करते हुए बड़े पैमाने पर विकसित किया है। आज यह बेकरी न केवल उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन कर रही है, बल्कि 15 स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिव्या गोल्ड बेकरी के संचालन एवं विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि PMFME योजना जिले में छोटे उद्यमों को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सफल उदाहरण अन्य युवाओं और उद्यमियों को भी प्रेरित करते हैं।
उपायुक्त ने जिले के इच्छुक उद्यमियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ उठाकर अपने उद्यम को मजबूत बनाएं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।

Related posts

वाराणसी में पहली बार हुआ ‘दिव्यांगजन का महाकुंभ’।

rktvnews

दरभंगा:बीएलओ एवं प्रमंडल के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों का हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ : पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संभावना में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह फेयरवेल कार्यक्रम

rktvnews

लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.9 % तो बिहार में सबसे कम 47.49 लोगो ने किया मतदान।

rktvnews

नही बंद होगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।

rktvnews

Leave a Comment