RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)02 दिसंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

जयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य समापन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment