RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के भाईयों-बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं।
अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि असम दिवस के अवसर पर असम के भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर अहोम युग के वैभव को स्मरण करते हुए असम की समृद्ध संस्कृति की रक्षा के हमारे वादे को मज़बूत करता है, जिस पर हर भारतीय को बहुत गर्व है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में NDA सरकार ने शांति का दौर शुरू किया है, असम को विकास और शिक्षा का हब बनाया है और इस विकास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। यह दिन हमारी एकता के बंधन को और मज़बूत करे और हमारी संस्कृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे।

Related posts

भोजपुर:वार्ड सदस्य लालबाबू यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित।

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भारत की सर्वोच्च रैंक वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय बना, और समस्त भारतीय संस्थानों में तीसरे स्थान पर रहा; THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 401–500 बैंड में पहुँचा।

rktvnews

बीना की धरा पर 14 सितंबर को रचेगा नया इतिहास:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सारण:सभी सरकारी कार्यालयों में 30 नवंबर तक लगाया जायेगा प्री-पेड स्मार्ट मीटर।

rktvnews

गिरिडीह: जिला में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रशासन तैयार।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:उप विकास आयुक्त ने महनाकुली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment