RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन परीक्षा में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्र हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।भोजपुर जिले के सभी विद्यालयों में लगभग एक वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया चेतना सत्र : ज्ञान का दीप, हर सुबह नई सीख आज विद्यार्थियों में ज्ञान, भाषा कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। व्हाट्सएप चैनल के जरिए प्रतिदिन प्रार्थना, सुविचार, समाचार, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी व कंप्यूटर से संबंधित सामग्री भेजी जाती है। फरवरी 2025 में शुरू हुआ यह चैनल आज 6500 से अधिक सदस्यों के साथ बच्चों में शैक्षणिक जागरूकता और प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित कर रहा है।
इसी क्रम में फरवरी से सितंबर 2025 तक की सामग्री पर आधारित चेतना सत्र चैंपियन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अंतिम चरण 1 दिसंबर 2025 को राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय, आरा में हुआ। लिखित, मौखिक व मंच संचालन के आधार पर प्रतिभागियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिले।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा चंदन प्रभाकर, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:युवा विशेषकर लड़कियां स्टार्ट अप करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें: मधु कुमारी प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जुलाई 25

rktvnews

विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने आरईसी कर्मचारियों के लिए गुरुग्राम में एक आवासीय परिसर का शिलान्यास किया।

rktvnews

मोहर्रम के मद्देनजर शाहपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इलाज कराने पर परिजनों ने पौधा लगाकर माना आभार।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बैसाखी और विशु की पूर्व संध्या पर लोगों को दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment