RK TV News
खबरें
Breaking News

वाराणसी:तमिल मेहमानों ने केदारघाट पर नमामि गंगे समूह संग स्वच्छता में दिया योगदान, गंगा आरती ने बढ़ाई काशी–तमिल सांस्कृतिक नज़दीकियाँ।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)01 दिसंबर।तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों के उत्सव काशी तमिल संगमम् के चौथे संस्करण के अवसर पर सोमवार को केदारघाट पर तमिल मेहमानों ने नमामि गंगे समूह के साथ मां गंगा की आरती की। भारत की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान केदारघाट पर पधारे तमिल मेहमानों ने मां गंगा की स्वच्छता में भी हाथ बंटाया। काशी तमिल संगमम् 4.0 की थीम “तमिल सीखें – तमिल करकलाम” के तहत केदारघाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को तमिल भाषा के शब्दों से परिचित कराया गया।
आरोग्य भारत की कामना से द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं गंगाष्टकम का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। राष्ट्रध्वज हाथों में लेकर सभी ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय हैं। काशी से तमिलनाडु तक, विश्वेश्वर और रामेश्वर की कृपा-दृष्टि समान रूप से है। सर्वत्र राम हैं, सर्वत्र महादेव हैं। काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत साझी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतुलनीय प्रयास से काशी तमिल संगमम् भाषा भेद मिटाने की ऊर्जा दे रहा है।उन्होंने बताया कि चौथे संस्करण के दौरान देश को संदेश दिया जाएगा की सभी भारतीय भाषाएं हमारी भाषाएं हैं और एक भारतीय भाषा परिवार का हिस्सा हैं । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती, स्वरूपा, अन्नापूर्णा , विजयश्री, कन्नम्मा, फनी शर्मा, कार्तिक शर्मा एवं बड़ी संख्या में तमिल मेहमान उपस्थित रहे ।

Related posts

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने दिल्‍ली के पुराना किला में चल रही खुदाई का निरीक्षण किया

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को गुड टच,बैड टच की दी गई जानकारी।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में नियोजित व्यवधानों पर क्षोभ व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर :एनडीए और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

भोजपुर : पत्नी की हत्या का अभियुक्त पति गया जेल ! प्रेम प्रसंग मे जुलाई 2024 में हुई थी शादी।

rktvnews

Leave a Comment