RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार को विश्व हिंदी परिषद द्वारा विश्व हिन्दी सेवा सम्मान।

 

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 29 नवंबर।विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने प्रख्यात एंकर और वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और भारतीय भाषा–चेतना को मजबूत करने में किए गए विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञान भवन में आयोजित विश्व हिंदी परिषद के दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को परिषद की ओर से अभिनंदन–पत्र और स्मृति–चिह्न भेंट किया गया। यह सम्मान परिषद द्वारा विशेष रूप से निर्धारित किया गया था।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश–विदेश से आए विद्वानों, भाषाविदों, दार्शनिकों, वरिष्ठ पत्रकारों, प्रशासकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
“राष्ट्रीयता और मानवता के प्रतीक : पंडित दीनदयाल उपाध्याय” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में एकात्म मानववाद, भारतीय ज्ञान–परंपरा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और मानवीय मूल्यों पर सरल और सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम ने संवाद, विचार–विमर्श और सांस्कृतिक दृष्टि के माध्यम से दीनदयाल जी के जीवन–मूल्यों को पुनः उजागर किया और राष्ट्र तथा मानवता के प्रति उनके योगदान को नई प्रेरणा प्रदान की।

Related posts

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमाशंकर साहू ने विधि मंडल के सदस्य पत्रकार नरेंद्र सिंह की जन्म दिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर निबंध लेखन का हुआ आयोजन!महावीर का उपदेश पंच महाव्रत जन कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को लंबित दाखिल खारिज के मामले को जल्द से जल्द निपटाने के दिए निर्देश।

rktvnews

गाजीपुर:भरत-भूषण तिवारी सामाजिक युवा क्रांति वीर थे : कवि इन्द्रजीत निर्भीक

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मंदिर परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रों को उनके शिक्षक द्वारा गर्म लोहे की छड़ से दागने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment