RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )28 नवम्बर। गुरुवार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक किये।
बैठक में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए चयनित दावा वादों के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।
विशेष न्यायाधीश श्री कुमार ने कहा कि दावा वादों के निपटारे के लिए खासकर बीमा कंपनियों एवं उनके अधिवक्ताओं का सहयोग जरूरी है,उन्होंने सभी से सफल प्रयास करने को कहा।
सचिव ने अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे के लिए पक्षकारों के साथ प्रिए-काउंसलिंग करने की बात कही।
बैठक में अधिवक्तागण रविशंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक,शिशिर कुमार दास,जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण,सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, मो. मकसूद, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मुकुल रंजन आदि मौजूद थे।

Related posts

गोपालगंज:जन- समुदाय की भागीदारी से फाइलेरिया उन्मूलन की राह होगी आसान, 27.43 लाख आबादी को खिलायी जायेगी बचाव की दवा:सिविल सर्जन

rktvnews

मौत का जंक्शन: अरूण दिव्यांश।

rktvnews

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार यात्रा के भव्य समापन समारोह की तैयारी को ले डा शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment