RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)28 नवंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। सरकार की जो प्राथमिकतायें हैं उसके आधार पर कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में निगरानी विभाग कारगर, संवेदनशील एवं अपनी गतिशील भूमिका निभा रहा है। हमलोगों का उद्देश्य न्याय के साथ विकास करते हुये जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करें ताकि आमजन को उसका सीधा और त्वरित लाभ मिल सके।

Related posts

विजाग नौसेना मैराथन के दौरान अतिरिक्त मील और मुस्कुराहट के साथ विजाग ने अनूठी अनुभूति प्रदान की।

rktvnews

भोपाल:भारतीय नौसेना ने नौसैनिक नौकायन केंद्र का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद!नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले उम्मीद्वार क्यामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने छठ की दी शुभकामनाएँ , कहा संसार का अद्वितीय गर्व।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का दल रवाना।

rktvnews

Leave a Comment