RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गिरीडीह:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूली संबंधित शिकायत को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी।

शुल्क से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को लेकर whatsApp नम्बर जारी किए गए हैं, जिससे कि छात्र/छात्राएँ सुगमतापूर्वक अपनी बात रख सकेंगे।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )27 नवंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, वसीम अहमद के द्वारा जानकारी दी गई कि छात्र/छात्राओं द्वारा दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की जा रही है कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षा फॉर्म के लिए झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रॉची द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली की जा रही है एवं जिसका अभिश्रव भी छात्र/छात्राओं को नहीं दिया जा रहा है, जो खेदजनक है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधान को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 हेतु निर्धारित शुल्क से संबंधित सूचना को अविलम्ब अपने विद्यालय के सूचनापट्ट / मुख्य द्वार अथवा सुगम दृष्टिगोचर स्थान पर मोटे अक्षरों पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रदर्शित विवरणी की फोटो सहित साक्ष्य प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही शुल्क से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत निम्नांकित whatsApp नम्बरों पर किये जाने हेतु शुल्क की विवरणी के साथ अंकित करायेंगे, जिससे कि छात्र/छात्राएँ सुगमतापूर्वक अपनी बात रख सके।

1. रितेश कुमार, लिपिक, जिनका मोबाइल नंबर 8603279490 है।
2. ओम प्रकाश, लिपिक, जिनका मोबाइल नंबर 9431337309 है।
3. चन्द्रगुप्त प्रसाद शर्मा, जिनका मोबाइल नंबर 8271708606 है।

उक्त के पश्चात भी यदि छात्र/छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली से संबंधित शिकायत प्राप्त / संज्ञान होता है, तो इसके लिए स्वयं विद्यालय प्रधान एवं संबंधित कर्मी जवाबदेह होगे एवं उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने की बाध्यता होगी।

नोट

Online आवेदन प्रपत्र भरने के कार्य हेतु Online processing fee के रुप में परिषद् द्वारा 30/- रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क प्रति छात्र संस्थान द्वारा लिया जा सकेगा। चालान में यह शुल्क समाहित नहीं होंगे। संस्थान अपने स्तर से यह शुल्क छात्र/छात्रा से लेंगे और इसका संधारण एवं उपयोग संस्थान द्वारा झारखण्ड सरकार के वित्तीय नियम के अनुसार किया जा सकेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 अगस्त 25

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

सी.आई.आई ने पार्थ सारथी सेन शर्मा और सफीना हुसैन के बीच गहन संवाद की मेजबानी की, हर आखिरी लड़की पुस्तक का विमोचन हुआ।

rktvnews

महाकवि रामचंद्र जायसवाल और परमानंद पांडेय की जयंती पर दी गयी काव्यांजलि, डा राजवर्द्धन आज़ाद का हुआ अभिनन्दन, कवि अर्जुन प्रसाद सिंह को मिला स्मृति-सम्मान !

rktvnews

भोजपुर: राजद भोजपुर ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 में बॉयोफार्मा शक्ति (ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्‍थ्‍य सेवाओं को आधुनिक बनाने हेतु रणनीति) का प्रस्‍ताव किया गया।

rktvnews

Leave a Comment