RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:संविधान दिवस पर विधि महाविद्यालयों में बाल संसद का आयोजन।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़ (राजस्थान)27 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में तनवीर चौधरी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के निर्देशन में सुनीता बेड़ा सज्जन, लिंक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वामी खुशालदास विश्वविद्यालय में 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर बाल संसद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सुनीता बेड़ा सज्जन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उक्त कार्यक्रम में मीनाक्षी अग्रवाल, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ,हनुमानगढ़ द्वारा उपस्थित विद्यार्थीयों को संविधान का महत्व बताते हुए उन्हें मूल अधिकारों, नीति निर्देशक तत्वों व मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बने कानूनों पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए उपस्थित छात्राओं को पुरूषों के समान समाज में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। सुदर्शन पुरोहित, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी द्वारा विद्यार्थीयों को विधि एवं संविधान का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों को संविधान का अध्ययन कर समाज के अन्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूकता लाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात बाल संसद का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थीयों ने सर्वप्रथम प्रस्तावना का सामूहिक पाठन करते हुए समान नागरिक संहिता व लैंगिक समानता पर संवाद किया। कार्यक्रम के समापन में विक्रम सिंह, विभागाध्यक्ष, विधि विभाग स्वामी खुशालदास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ ने अतिथिगण को तुलसी का पौधा देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके अतिरिक्त, रालसा के निर्देशानुसार चीफ एलएडीसी अधिवक्ता ऋषीराज बेनीवाल, डिप्टी एलएडीसी अधिवक्ता हरीश जोशी द्वारा राजकीय नेहरू मेमोरियल विधि कॉलेज में भी बाल संसद का आयोजन किया गया।

Related posts

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वदेशी से देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हैं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:नगर आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक: तीन सफाईसाथी उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 जून 26

rktvnews

जयपुर:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स — तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, कोटा ओपन विश्वविद्यालय ने जीता गोल्ड।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गयी।

rktvnews

Leave a Comment