RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर। आरा के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह टाइगर के मंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे भोजपुर जिले में उत्साह और खुशी का माहौल फैल गया। जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं कोईलवर नगर पंचायत में विशेष रूप से आनंदोत्सव का आयोजन किया गया।
कोईलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी और मंत्री बनने पर संजय सिंह टाइगर की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष संजीत रजक, महामंत्री अजीत सिंह, महेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन पासवान, शेखर गुप्ता, कुलदीप साहनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामाकांत कुशवाहा, विवेक सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनने से भोजपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी और इलाके के लंबित कार्यों में तेजी आएगी।
पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और समर्थकों ने इसे भोजपुर की बड़ी जीत बताया।

Related posts

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूछा : क्या हुआ तेरा वादा, क्या भाजपाई वादे भूलने के लिए ही थे??

rktvnews

नगर रामलीला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह का हुआ सम्मान!भगवान श्रीराम के नेक कार्य को आगे बढ़ाऊंगी:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

भोजपुर: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कैनन कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का सफलतापूर्वक समापन।

rktvnews

Leave a Comment