RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वासनीयता का संरक्षण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)16 नवंबर।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज सूचना भवन, दुमका में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वासनीयता का संरक्षण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।
जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना ने कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामना दिया l उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के विकास की वज़ह से आज सूचनाओं का काफ़ी तेजी से आदान- प्रदान हो रहा है l पारम्परिक मीडिया के साथ ही न्यू मीडिया भी आज हमारे बीच है l लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुँचाना मीडिया का जिम्मेदारी है l सूचना की जाँच-पड़ताल करने एवं उसकी पुष्टि होने पर ही खबर तैयार कर उसे प्रकाशित या प्रसारित किया जाना चाहिए l
कार्यशाला में कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और बदलते परिदृश्य में भ्रामक सूचनाओं एवं फेक न्यूज़ की चुनौती से निपटने की रणनीति, प्राप्त सूचनाओं की सावधानी पूर्वक जाँच-पड़ताल कर खबर लेखन तथा समाज के प्रति मीडिया की नैतिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा किया ।

Related posts

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

नई दिल्ली:राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का मिलता है सकारात्मक परिणाम: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओ के समाधान हेतु किया आश्वस्त।

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन में सेना और BSDMA का ऐतिहासिक समन्वय: विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर सहमति।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत में ठाकुर जी की रचनाओं का प्रयोग करूंगी : प्रिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment