RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 जून। पुलिस अधीक्षक भोजपुर आरा के कार्यालय में आज साइबर थाना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अन्य थाना प्रभारी सहित कार्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यालय का शुभारंभ एसपी द्वारा फीता काटने के पश्चात जनहित के लिए मंगल कामना करते हुए मंगल दीप जलाए गए। अपने उद्बोधन में एसपी ने कहा कि जिस गति से विकास हो रहे हैं, नई नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार हो रहा है वैसे वैसे शातिर भी अपना दिमाग लगाकर लोगों का पैसा लूटने, ठगने का और फ्रॉड करने का काम भी तीव्र गति से चला रहे हैं । जिसके कारण अनेक लोग उनके चंगुल में, बहकावे में आकर अपना सब कुछ गंवा बैठते हैं और अंत में सब कुछ लूटने के बाद पुलिस के पास शिकायत और एफ आई आर दर्ज कराने आते हैं। इस संबंध में सबसे पहले बताना चाहते हैं कि किसी तरह से बहकावे में, लालच में, मोबाइल के माध्यम से, एटीएम, पैसा निकालने के लिए अपना पिन नंबर ना बताए ना ही अनजान लोगों पर विश्वास करें। ऐसी घटनाएं लोग विश्वास में लेकर ही करते हैं। फ्रॉड के सिटी में मेहनत की गाड़ी कमाई का पैसा कुछ ही समय में लुट जाता है इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए साइबर केंद्र का काम करना प्रारंभ कर दिया है और इस तरह की कोई घटना घटती है तो आप यहां तत्काल सूचित करें। यह केंद्र जनहित में विश्वास दिलाता है कि अब फ्रॉड नहीं हो सकेगा और करने वाले जरूर पकड़े जाएंगे ,उनको बख्शा नहीं जाएगा तथा उन्हें उनसे रुपया भी वापस कराया जा सकेगा।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

कोयला क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

भोजपुर:मसाढ के कुणाल का जूनियर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में चयन।

rktvnews

अर्थव्यवस्था में हाइड्रोजन और ईंधन सेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

rktvnews

भोजपुर: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment