RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 नवंबर।झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के पांचवें एवं अंतिम दिन, दिनांक 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सरकारी योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन, सम्मान पत्र वितरण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित की जाएंगी। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
इसी क्रम में कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, मंच संचालन, अतिथि व्यवस्था, प्रदर्शनी स्थल, दर्शक दीर्घा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, तथा जिला नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील किया है कि वे रजत जयंती वर्ष के इस विशेष उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related posts

जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति का चतरा दौरा।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में सजी मानव संग्रहालय की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment