RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मतदाता सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने में करें सहयोगः उप जिला निर्वाचन अधिकारी

पाली/राजस्थान 09जून। भारत निर्वाचन आयोग की ओर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषित मतदाता सूचियों के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री नमित मेहता के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम श्री चंद्रभानसिंह भाटी ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों की बैठक ली।
श्री भाटी ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 25 मई से बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन किया जा रहा हैं। 24 जून से 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थिकरण एवं पुनर्गठन किया जाएगा। 02 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। श्री भाटी ने बताया कि 02 से 31 अगस्त तक मतदाता सूचियों पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके लिए 12 एवं 13 अगस्त तथा 26 एवं 27 अगस्त को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित हैं। इन तिथियों पर बीएलओ बूथ पर मौजूद रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 22 सितंबर तक किया जाना है। इसके पश्चात 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भाटी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कलस्टर कैम्प भी आयोजित किये जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी कलस्टर कैम्प 8 और 22 जून , इएलसी कलस्टर कैम्प 7 और 12 जुलाई, ट्रांसजेंडर कैम्प 16 जून तथा पीवीटीजी कैम्प 22 जून को होगा।
श्री भाटी ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष या अधिक हो तथा जो मतदाता बनने के योग्य हैं उनका नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की।
श्री भाटी ने वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम ईसीआई एप तथा नवीन आवेदन प्रपत्रों की भी जानकारी दी।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मांगू सिंह दुदावत, मोहम्मद रफीक, भारतीय जनता पार्टी से त्रिलोक चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से भागीरथ चदोरा, आम आदमी पार्टी से महेंद्र डिडवानिया सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भाटी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जून माह के अंतिम सप्ताह से ईवीएम वीवीपेट जागरूकता अभियान प्रारम्भ होगा, जो विधानसभा चुनाव की घोषणा तक चलेगा। इसमें आम मतदातों को ईवीएम-वीवीपेट के माध्यम से मतदान की प्रकिया बताई जाएगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह शुक्रवार को आरा में करेंगे 18.32 करोड़ रुपये की लागत से 136 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना जरूरी।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या पर फोकस होकर काम करने के दिए निर्देश।

rktvnews

साहित्यकार गोकुल सोनी होंगे जबलपुर में सम्मानित।

rktvnews

तीन दिवसीय मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

नेकदिल इंसान स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध कर्म पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली ।

rktvnews

Leave a Comment