RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कर्मचारियों के सहयोग से गुड गवर्नेंस का संकल्प हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 09 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रदेश में कर्मचारियों के सहयोग से गुड गवर्नेंस का संकल्प साकार हो रहा है। मानवीय दृष्टिकोण से ओपीएस व आरजीएचएस का फैसला लिया गया।
श्री गहलोत गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन और जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरजीएचएस के माध्यम से मिल रहे कैशलेस इलाज की सुविधा से कार्मिकों को राहत मिली है।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिक हित में लिए गए फैसलों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आईदान सिंह कविया सहित बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

जोखिम के इलाके में अरुंधति रॉय।

rktvnews

भोजपुर:महाकाल और मृत्युंजय हैं भगवान शिव : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अनन्त प्राणियों को आह्लादित करनेवाले हैं भगवान अनन्त : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

ऊर्जा पारगमन के लिए कई क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता है : विद्युत मंत्री श्री आर.के. सिंह

rktvnews

Leave a Comment