RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने किया हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन।

बदलते स्वरूप के साथ मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त

RKTV NEWS/सोनपुर(सारण)09 नवंबर।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 का आज शुभारंभ किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त सारन राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत मेला का शुभारंभ किया।
प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन ने अपने संबोधन में मेला के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि सोनपुर मेला बदलते समय के साथ अपने पारंपरिक स्वरूप को जीवंत रखते हुये अपने को ढालने का काम किया है। उन्होंने बदलते स्वरूप के साथ मेला को नई ऊंचाई एवं आयाम देने में सबों के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि आज लोगों के जीवन में आभाषी दुनिया (वर्चुअल वर्ल्ड) का प्रवेश हो चुका है। ऐसे समय में यह मेला हमारे सांस्कृतिक विरासत एवं संबंधों को जीवंत रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डीआईजी नीलेश कुमार ने मेला के ऐतिहासिक पहलू की चर्चा की।
जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने संबोधन में सभी आगंतुक अतिथियों का सवागत करते हुये मेला के स्वरूप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मेला में सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पहली बार सोनपुर आइडल का आयोजन किया जा रहा है। इसका ऑडिशन राउंड हो चुका है. इसके आगे के राउंड मेला के मुख्य मंच पर आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों के लिये माइंड फेस्ट का आयोजन,
कलाकारों के लिये “क्राफ्ट” का आयोजन, पारंपरिक घुड़दौड़ एवं
नौका दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक एवं साहित्य प्रेमियों के लिये पुस्तक मेला ,
सोनपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य गतिविधियों के माध्यम से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों एवं कला के प्रदर्शन हेतु मंच दिया जा रहा है।
उन्होंने मेला को सफल बनाने में सभी लोगों के सहयोग की कामना की. इस मेला के आयोजन में अग्रणी भूमिका के लिये पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष ने अपने संबोधन में मेला में विधि-व्यवस्था एवं ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर की गई व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को बनाये रखने में सभी लोगों से नियमों का अनुपालन एवं सहयोग की अपेक्षा की।
इससे पूर्व सोनपुर मेला पर आधारित एक लघु वृतचित्र का प्रदर्शन किया गया।
अंत में अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उद्घटान समारोह में डीडीसी यतेंद्र कुमार पाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय,
संयुक्त निदेशक पर्यटन राजेश रौशन, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार,
अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने 542 करोड़ लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग का कार्यारंभ किया।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन,”समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” और किसान कल्याण वर्ष रही थीम।

rktvnews

स्पीडी ट्रायल और मजिस्ट्रियल वादों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक।

rktvnews

Leave a Comment