RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 9 नवंबर को देहरादून का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री उत्तराखंड के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
परियोजनाओं के प्रमुख क्षेत्र: पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों के खातों के लिए 62 करोड़ रुपये सीधे जारी करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 08 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून का दौरा करेंगे और उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ₹8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें ₹930 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹7210 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएँ पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी 28,000 से अधिक किसानों के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं।
प्रधानमंत्री जल-क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे – सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी और सिंचाई तथा बिजली उत्पादन में सहायक होगी। जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र आदि शामिल हैं।

Related posts

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

जिलाधिकारी ने निवाली में खसरा नंबर 451व 674 का किया डिजिटल सर्वे।

rktvnews

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता वैन एवं प्रशिक्षण रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

बेंगलुरु रोड शो में बिहार ने उद्योग जगत के सामने रखी निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment