RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे गारंटी कार्ड ।

श्रीगंगानगर/राजस्थान 08 जून। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग का आयोजन जारी है। आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को राजस्थान सरकार की 10 योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गये। योजनाओं से लाभान्वित होने के पश्चात लाभार्थियों ने , मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
जिले के विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित किए गए। महंगाई राहत कैंप में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया। शिविरों में पंजीयन के पश्चात आमजन में विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गए।
गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने ग्राम पंचायत लाधूवाला में आयोजित कैंप में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें गारंटी कार्ड वितरित किये। इस दौरान विधायक श्री गौड़ ने उपस्थितजनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मनोज कुमार मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती द्वारका देवी, बीडीओ श्री भोमसिंह इन्दा सहित अन्य मौजूद रहे।
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री डूंगरराम गेदर ने सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 23, ग्राम पंचायत करडू और देईदासपुरा में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें गारंटी कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर एडीएम सूरतगढ़ श्री अरविंद जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने भी आमजन से आह्वान किया है कि शिविरों का लाभ लेने के लिये जॉब कार्ड, बिजली के बिल, जनआधार कार्ड और गैस कॉपी अपने साथ अवश्य लायें ताकि उनका पंजीकरण हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। राजस्थान सरकार की ओर से आमजन को राहत देने के लिये कैम्प लगाये जा रहे हैं।

Related posts

मुस्कराहटें !

rktvnews

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

rktvnews

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

rktvnews

रक्षा बंधन सिर्फ रक्षा ही नही आपसी सद्भाव का भी प्रतीक हैं: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

बिहार:स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी वासियों को मेट्रो की सौगात देने की तैयारी।

rktvnews

नई दिल्ली में अरवा राज कमल ने नवनिर्मित झारखंड भवन का अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment